SBI Clerk Bharti 2026: 1538 जूनियर एसोसिएट पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका

SBI Clerk Bharti 2026: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 1538 पद भरे जाएंगे। सभी भर्तियां बैकलॉग के माध्यम से निकाली गई हैं। इन पदों पर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थी केवल एक राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन के पात्र होंगे। साथ ही वे जिस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य होगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 27 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा।

SBI Clerk Bharti 2026


जूनियर एसोसिएट, कुल पद : 1538

(राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार रिक्तियां ) 


  • उत्तर प्रदेश   -  पद : 31
  • बिहार    -     पद: 12
  • झारखंड  - पद: 17
  • दिल्ली  - पद : 133
  • मध्य प्रदेश  - पद : 134
  • पंजाब    -   पद : 18
  • छत्तीसगढ़ - पद: 26
  • चंडीगढ़ (यूटी)   -  पद : 22
  • राजस्थान    -    पद : 106
  • आंध्र प्रदेश   -  पद : 88
  • कर्नाटक    - पद : 120
  • ओडिशा   -  पदः 111
  • जम्मू-कश्मीर (यूटी)  -  पद : 42
  • हिमाचल प्रदे   -   पदः 11
  • तमिलनाडु   -  पद : 65
  • तेलंगाना    -   पद : 32
  • पश्चिम बंगाल  -  पद : 55
  • महाराष्ट्र   -   पद : 165
  • गुजरात   -  पद : 289
  • त्रिपुरा   - पद : 22
  • असम  -  पद : 39


योग्यता 

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र प्राप्त उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2026 या उससे पहले हो।स्नातक अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे। चयनित होने पर उन्हें 31 दिसंबर 2026 या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। वेतनमान: 26,730 रुपये।


आयु सीमा


न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी। यानी अभ्यर्थी का जन्म 02 अप्रैल 1998 से पहले और 01 अप्रैल 2006 के बाद न हुआ हो।

अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।


चयन प्रक्रिया


प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। अंतिम सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। जरूरी सूचनाएं चयनित अभ्यर्थियों की सूची भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जो अभ्यर्थी दसवीं/बारहवीं में स्थानीय भाषा अध्ययन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रोबेशन अवधि: छह माह।

महत्वपूर्ण तारीख


आवेदन शुरू   -   07 अगस्त 2026

अंतिम तिथि   -   27 अगस्त 2026


आवेदन शुल्क


ओबीसी वर्ग के लिए 750 रुपये। एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये ऑनलाइन करना होगा।


आवेदन प्रक्रिया


  1. भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in) पर जाएं। होमपेज पर 'Careers' पर क्लिक करें।खुलने वाले पेज पर 'Current Openings' पर क्लिक करें। यहां भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES SPECIAL RECRUITMENT DRIVE FOR SC/ST/OBC BACKLOG VACANCIES पर क्लिक करें। अब DOWNLOAD ADVERTISEMENT(English) पर क्लिक करें।
  2. नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
  3. पिछले पेज पर वापस आएं। यहां नोटिफिकेशन के नीचे 'APPLY NOW' पर क्लिक करें।
  4. अगले पेज पर पीले रंग की पट्टी पर 'Click here for New Registration' का विकल्प दिखाई देगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस पर क्लिक करें।
  5. नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म के छह भाग नजर आएंगे। पहला भाग बेसिक इंफो का है। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर 'सेव एंड नेक्सट' बटन पर क्लिक कर दें।
  6. इस भाग के पूरा होने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होगा। उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  7. दूसरा भाग 'फोटो एंड सिग्नेचर' का है। यहां अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। दोनों ही फाइलें जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए।
  8. तीसरा भाग यानी 'डिटेल्स' में जाकर शेष जानकारियां दर्ज करें। चौथा भाग 'प्रीव्यू' का है। इस भाग से आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच करें। पांचवें भाग में मांगे गए अन्य दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

छठा यानी अंतिम भाग 'पेमेंट' का है। इससे आवेदन शुल्क का भुगतान करें। शुल्क के जमा होने के बाद ई-रिसीट प्राप्त होगी। इसे और ऑनलाइन जमा हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।


आधिकारिक वेबसाइट - click now

आधिकारिक के विज्ञापन - click now





Post a Comment

Previous Post Next Post